harshkm@gmail.com  8700811304
   
   
BLOG

 
 
वास्तु के अनुसार रोज घर में कौनसे फूल लाने से रिश्तों में आएगी मिठास - Saral Jyotish Upay
 
 
 
लाल गुलाब :
सूर्ख गुलाब यूं भी प्यार का प्रतीक है। इसे अपनी बगिया में लगाएं और मोहब्बत की मिठास जगाए। यह फूल आंखों को जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही इसकी महक आपको दीवाना बना सकती है। यह फूल दिलों में प्यार का अहसास जगाता है। वास्तु अनुसार इस फूल की पंखुरियों को एक बाऊल में पानी में डालकर रखने से रिश्तों में रंग खिलते हैं। परिवार का कलह मिटता है। बेडरूम में इसे रखने से परिणाम और भी अच्छे आते हैं।


अडेनियम :
अडेनियम अफ्रीका का पौधा है। इसमें बेहद सुंदर फूल आते हैं। यह फूल प्यार के लिए वरदान माना गया है। विवाह में आप इसे किसी को उपहार में भी दे सकते हैं। अडेनियम के फूल रिश्तों में रोमांस बनाए रखने के लिए घर के लिविंग एरिया में रखें।


पियोनिया :
पियोनिया के फूल सौंदर्य, प्रेम एवं रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें फूलों की रानी कहा जाता है। यह फूल सामान्यत: स्‍त्रियों से संबंधित माना जाता है। अगर किसी परिवार में विवाह योग्य लड़कियां हैं तो उन्हें चाहिए कि वह अपनी बैठक (ड्राइंग रूम) में पियोनिया के फूलों का पौधा दें। इससे परिवार के सौभाग्य में वृद्धि होती है तथा लड़कियों को योग्य वर की प्राप्ति होती है।


सदाबहार :
सदाबहार में गुलाबी और सफ़ेद रंगों के सुकोमल फूल आते हैं। नाम के अनुसार ही यह प्यार को सदाबहार बनाए रखता है। इन्हें घर के बाहर बगीचे में लगाएंगे तो घर के अंदर नकारात्मकता नहीं आएगी और घर का प्यार भी बना रहेगा। पति-पत्नी में विश्वास और समर्पण का प्रतीक है सदाबहार...।


चंपा, चमेली या चांदनी :
ये तीनों ही फूल आप अपनी सुविधा से अपने घर के किसी भी एरिया में लगा सकते हैं। इनकी खुशबू, श्वेत रंगत और कोमलता रिश्तों में भी यही सब घोलती है। इन्हें लगातार देखने से मन में हमेशा अच्छे सकारात्मक विचार आते हैं। नववविवाहितों के लिए सफेद फूल विशेष रूप से शुभ माने गए हैं, ये मानस में शांति और स्थिरता देते हैं। दक्षिण में सफेद फूलों की वेणी लगाना शुभ मानते हैं।
Latest Articles
श्रावण मास कब से आरंभ, कैसे करें श्रावण सोमवार का व्रत, पढ़ें सरल विधि....
अक्षय तृतीया 2024: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, जानिए तिथि व सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में
Surya Grahan 2024: सोमवती अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण, सालों बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जानें सूतक काल
Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Sawan 2023: श्रावण मास कब से आरंभ, कैसे करें श्रावण सोमवार का व्रत, पढ़ें सरल विधि, सावन माह की प्रमुख तिथियां, अबकी बार सावन में होंगे 8 सोमवार, बना है दुर्लभ संयोग
वास्तु के अनुसार रोज घर में कौनसे फूल लाने से रिश्तों में आएगी मिठास
घर में हनुमान जी की फोटो कैसी होनी चाहिए, किस तस्वीर से क्या होगा? किस दिशा में लगाएं हनुमान जी का चित्र ?
 

More Articles

 

Join Jyotish samagam For A New Experience of Life

Start Your Vedic Journey Today!


Talk To The Top Astrologers Instantly On Phone
        
Astro Speaks
Get in touch with the best Astrologers
24x7 Support Support In 2+ Languages 100% Secure & Confidential

LINKS
Online Course
Cosultations
Solutions
Blog
FAQ
 

SARAL JYOTISH UPAY